Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
केशव
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

जनसहयोग से जनसुविधा : टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने सरकारी डिस्पेंसरी को मेडिकल उपकरण किए भेंट

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
3 months ago
जनसहयोग से जनसुविधा : टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने सरकारी डिस्पेंसरी को मेडिकल उपकरण किए भेंट

जनसहयोग से जनसुविधा : टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने सरकारी डिस्पेंसरी को मेडिकल उपकरण किए भेंट

बीकानेर, 1 अगस्त 2026। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा अपने सेवा प्रकल्प "जनसहयोग से जनसुविधा" के अंतर्गत इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) कॉलोनी स्थित सरकारी डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक मेडिकल उपकरण एवं एक लोहे की अलमारी भेंट की गई।

संस्था की ओर से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. साहिना कोहरी को शुगर जांच मशीन, ब्लड प्रेशर जांच मशीन, वजन मापने की मशीन, डिजिटल थर्मामीटर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराए गए। इनका उपयोग डिस्पेंसरी में आने वाले आमजन एवं मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जाएगा।

कार्यक्रम में टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप गुप्ता के साथ पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा, लक्ष्मण रामावत, सुनील कंसल, मंजू गुलगुलिया, मधु बैद, गोविंद चौधरी, लक्ष्य गहलोत, गीतिका गहलोत, सन्नी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल एवं सोशल मीडिया एक्टिविस्ट साकिर सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।डॉ. साहिना कोहरी ने संस्था के इस जनहितकारी सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा पिछले माह इसी डिस्पेंसरी को एक कूलर तथा इससे पूर्व मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए प्लास्टिक की कुर्सियां भी भेंट की जा चुकी हैं। संस्था स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर जनसहयोग से जनसुविधा उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: