Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संकल्प

Bansal sadi
3 months ago
जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संकल्प

जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संकल्प
 
बीकानेर।  विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित नशा मुक्त भारत जन-जागरूकता अभियान रविवार को उत्साह, जनभागीदारी और सामाजिक चेतना का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा। जूनागढ़ से चौपाटी तक निकाले गए विशाल जागरूकता पैदल मार्च में युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की डायरेक्टर निशा लिंबा ने बताया कि  कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात  नया भारत, नशा मुक्त भारत”, “युवा जागेगा, देश आगे बढ़ेगा” तथा “खेल से नाता जोड़ो, नशे से रिश्ता तोड़ो जैसे नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। पूरे मार्ग में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और शहरवासियों ने भी इस अभियान का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रवि मेघवाल उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कन्हैयालाल कच्छावा ने नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर महावीर रांका, श्याम पंचारिया, युधिष्ठिर सिंह भाटी, चंपालाल गेंधर, महावीर चारण, गजेन्द्र सिंह राठौड़, दिलीप सिंह राजपुरोहित, अशोक बोबड़वाल, पवन स्वामी, चैन सिंह, इंदु वर्मा, उमा शर्मा, मुरलीधर, कविता, कोमल, अजय यादव एवं राम पंवार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए नशे के खिलाफ सामूहिक जनआंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि रवि मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की युवा टीम द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या प्रशासन की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस मुहिम को घर-घर, स्कूलों, कॉलेजों और मोहल्लों तक पहुंचाने में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को सम्मानित भी किया।


कार्यक्रम के दौरान “नशा मुक्त भारत वीडियो जागरूकता प्रतियोगिता” के विजेताओं की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में शिवप्रकाश दाधीच ने प्रथम, दीनदयाल देवड़ा ने द्वितीय तथा निकोलस टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मान पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
चौपाटी पर आयोजित फिटनेस गतिविधियों में भी युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। आयोजकों ने बताया कि खेल और फिटनेस ही युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक और प्रेरणादायी क्षण तब आया जब सभी अतिथियों, युवाओं और उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति शपथ ली। शपथ के बाद सभी ने नशामुक्त भारत के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपने संकल्प को और मजबूत किया। कार्यक्रम के पुरस्कार एवं आकर्षक उपहार मनिष जी भाटी टोटल गिफ्ट्स एंड इनाम हाउस के सहयोग से प्रदान किए गए और मनीष भाटी ने कहा कि समाज हित में होने वाले ऐसे कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं और उनकी संस्था भविष्य में भी ऐसे सामाजिक अभियानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर  ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं बल्कि नशा मुक्त, स्वस्थ और जागरूक भारत के निर्माण की दिशा में एक सतत अभियान है।

उल्लेखनीय है कि दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा पूर्व में “रिश्तों की राह : दो कदम अपनों के संग” जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े सफल कार्यक्रम भी आयोजित किए जा चुके हैं। संस्था की पूरी युवा टीम द्वारा आयोजित इस अभियान को शहरभर से व्यापक समर्थन मिला और यह कार्यक्रम नशा मुक्ति जनजागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: