वार्ड-62 में टिकट को लेकर विरोध प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम
खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता शास्त्री पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में गोगा गेट सर्किल पर वार्ड नं. 62 में भाजपा द्वारा किए गए टिकट वितरण के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पार्टी नेतृत्व से घोषित प्रत्याशी के स्थान पर वार्ड के सक्रिय एवं स्थानीय कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। शास्त्री पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा ने कहा कि वार्ड नं. 62 में पिछले 25 वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर टिकट वितरण किया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि घोषित प्रत्याशी वर्तमान में शहर कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद पर हैं, जबकि पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घोषित प्रत्याशी वार्ड के निवासी नहीं हैं।
शर्मा ने भाजपा के सांसद, विधायक एवं स्थानीय संगठन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वार्ड नं. 62 में टिकट पर पुनर्विचार कर स्थानीय एवं सक्रिय कार्यकर्ता को अवसर दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि टिकट परिवर्तन नहीं किया गया तो इसका राजनीतिक असर वार्ड नं. 62 के साथ वार्ड नं. 63, 64 एवं 65 में भी देखने को मिल सकता है। टिकट के दावेदार श्याम जोशी, हिमांशु महात्मा एवं यज्ञ प्रसाद शर्मा ने कहा कि पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं टिकट के दावेदारों को विश्वास में लिए बिना प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कार्यकर्ता किसी व्यक्ति विशेष के नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा और संगठन के लिए वर्षों से समर्पित होकर कार्य करते आए हैं। ऐसे में टिकट वितरण में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं और वर्षों की संगठनात्मक सक्रियता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। प्रदर्शन में अंशुल, श्याम, राजेंद्र, अजय, संजय, बशीर अहमद, मुजम्मिल खान, नारायण प्रसाद शर्मा, सोहनलाल, भीम, राधे कच्छावा, ध्रुव तिवारी, राम जोशी, सांवरमल कच्छावा, राम माली सहित अनेक कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ