खुलासा न्यूज,बीकानेर। 01 जुलाई बुधवार को जयपुर रोड स्थित वृंदावन एन्कलेव में एच. पी. मोदी स्कूल में डॉक्टर्स डे व सीए डे पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में डॉक्टर एन.एल. महावर अतिरिक्त प्राचार्य सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर नवल गुप्ता प्रभारी जिला औषधि भण्डार बीकानेर तथा डॉक्टर सीमा बिश्नोई प्रभारी जनता क्लिनिक वृन्दावन एन्कलेव व रोटरी रॉयल्स की ओर से सचिव जगदीप सिंह ओबेरॉय रिटायर्ड बैंक अधिकारी, अध्यक्ष विपिन लढ्ढा व डॉक्टर प्रवीण चतुर्वेदी अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। चिकित्सकों का स्वागत विद्यालय के निदेशक अविनाश मोदी, प्राचार्य रितेश अरोड़ा, एच एल अरोड़ा व सुनीलम ने किया।
डॉ नवल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में विधार्थियो को कैरियर निर्माण को लेकर मार्ग दर्शन किया कि किस प्रकार अपनी दिनचर्या को सही पथ पर रखकर डॉक्टरी जैसी गम्भीर समझी जाने वाली पढ़ाई भी आसानी से की जा सकती है, उन्होंने विद्यार्थियों को सही समय पर सही कैरियर का चुनाव कर आगे बढऩे की बात कही।
डॉ एन एल महावर ने अपने उद्बोधन में अपने जीवन के अनुभव साझा कर मार्ग दर्शन किया तथा बताया कि किस प्रकार उचित समय प्रबंधन कर सही दिशा में बढा जा सकता है, साथ ही उन्होंने इस दिशा में आगे बढऩे वाले विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की तथा उनकी शंकाओं का निवारण भी किया।
सीए डे के अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा एक वेबिनार आयोजित किया गया जिसमें विधार्थियो को करियर व भविष्य निर्माण को लेकर मार्ग दर्शन किया गया। सभी अतिथियों ने विद्यालय का भ्रमण कर यहां की व्यवस्थाओं को सराहा तथा निकट भविष्य में पुन: यहां आने का वादा किया।
अविनाश मोदी ने डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप कहा, जिनकी दिन रात की सेवा व अथक प्रयासों से अनेको मरीजों की जान बच जाती है, तथा चिकित्सकों के दैनिक जीवन में सामने आने वाली कठिनाईयों को नजरअंदाज कर आगे बढऩे की कला को भी आत्ससात करने के लिये कहा।
कार्यक्रम में रीना सिडाना, योगेश बाहेती, अखिलेश खालिया, मेघा मामनानी, मनीष बालानी, सलमा खान, सुनीता गुर्जर, निधि शर्मा, रोचक गोस्वामी आदि शिक्षक भी उपस्थित रहे। अंत मे प्राचार्य रितेश अरोड़ा ने आए सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन शिक्षिका रश्मि सिंह ने किया।
जीएसटी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
आज जीएसटी दिवस के अवसर पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर, संभाग, बीकानेर (ग्रामीण) द्वारा जयपुर रोड के वृंदावन एन्क्लेव स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त भूपेन्द्र छीपा एवं सहायक आयुक्त धर्मेन्द्र उपाध्याय ने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
अधीक्षक (कर अपवंचना) संजय कुमार सोनी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व बताते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनकी देखभाल का आह्वान किया। जीएसटी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव निरीक्षक जगदीश मेहरा द्वारा रखा गया था, जिसकी विभाग एवं कॉलोनीवासियों ने सराहना की तथा उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में अमरप्रताप डेवलपर्स के निदेशक अशोक मोदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विभाग की इस अनुकरणीय पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास बताया। कॉलोनीवासियों की ओर से डॉ. डी.एस. बौद्ध, अम्बेडकर सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश परिहार, पृथ्वीराज कला एवं कैलाश कटारिया ने विभाग की इस पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यकारी सहायक सूर्यप्रकाश बिश्नोई, मोहित गोस्वामी एवं महेश जावा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ