Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नहाने का वीडियो वायरल होने पर प्रिंसिपल निलंबित, तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

Bansal
2 weeks ago
नहाने का वीडियो वायरल होने पर प्रिंसिपल निलंबित, तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

नहाने का वीडियो वायरल होने पर प्रिंसिपल निलंबित, तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

बीकानेर। छात्राओं के साथ बांध में नहाने का वीडियो वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग ने िजले के एक स्कूल प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया। विभाग ने प्रिंसिपल का कृत्य नैतिक आचरण व लोकसेवक आचरण संहिता के विपरीत माना है। साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। 15 अगस्त को प्रिंसिपल कक्षा 9 से 12 तक के करीब 200 छात्र-छात्राओं को बिना सक्षम अनुमति स्कूल से करीब दो किमी दूर बांध पर ले गए।

यहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के बिना बच्चों को पानी में उतारा गया। इसी दौरान कुछ छात्रों ने प्रिंसिपल के छात्राओं के साथ बांध में नहाने का वीडियो बनाया लिया, जो शनिवार को वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों व अभिभावकों ने प्रिंसिपल के खिलाफ स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचने पर तत्काल कार्रवाई की गई। डीईओ माध्यमिक को प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में प्रिंसिपल का मुख्यालय शिक्षा निदेशालय बीकानेर किया गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: