Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस इस बार सोमवार 19 जनवरी को मनाया जाएगा

rk
5 months ago
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस इस बार सोमवार 19 जनवरी को मनाया जाएगा

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस इस बार सोमवार 19 जनवरी को मनाया जाएगा

मिलेंगे निशुल्क सोनोग्राफी के मां वाउचर और खून की कमी वाली गर्भवती महिलाओं को लगेंगे एफसीएम इंजेक्शन

बीकानेर, 18 जनवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस (PMSMA) सत्र का आयोजन इस बार अवकाश के चलते सोमवार 19 जनवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के समस्त सरकारी चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी तथा उन्हें गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान होने वाले जोखिमों को कम करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रत्येक माह की 9, 18 एवं 27 तारीख को जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस आयोजित किया जाता है। 18 जनवरी को राजकीय अवकाश होने के कारण यह सत्र आगामी कार्य दिवस सोमवार 19 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व एवं सुरक्षित प्रसव से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
आरसीएचओ डॉ. कल्पना डांगी ने बताया कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, तापमान, हृदय स्पंदन सहित प्रसव से संबंधित जटिलताओं की जांच की जाएगी। साथ ही पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की एलएमपी तिथि के अनुसार द्वितीय एवं तृतीय तिमाही वाली महिलाओं को मॉ वाउचर योजना के अंतर्गत निशुल्क सोनोग्राफी हेतु कूपन वितरित किए जाएंगे, जिससे वे विभाग द्वारा अधिकृत किसी भी निजी सोनोग्राफी केंद्र पर निशुल्क जांच करवा सकें।
उन्होंने बताया कि जिन गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन स्तर 10 ग्राम से कम पाया जाएगा, उन्हें एफसीएम इंजेक्शन लगाया जाएगा तथा उनकी ऑनलाइन लाइन लिस्टिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: