अध्यक्ष भादानी ने नहीं दिया संस्था का हिसाब, मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगर्रगढ़ थाना इलाके में रहने वाले नारायण गोलछज्ञ पुत्र मांगीलाल गोलछा निवासी आडसर ने थाने में वर्तमान अध्यक्ष श्रीओसवाल मुक्तिधाम ने रिपोर्ट दी कि संस्था के पूर्व अध्यक्ष विनोद भादानी को बार-बार कहने के बावजूद संस्था का हिसाब, कागजात, दस्तावेज, चाबी, नगदी बैक पास बुक आदि नहीं दे रहे है तथा संस्था के अध्यक्ष न होते हुए भी अध्यक्ष के नाम से चैक पर हस्ताक्षर कर रहे है संस्था की सम्पति का बेईमानी से दुर्निनियोग कर रहे है तथा संस्था के अध्यक्ष ना होते हुए अध्यक्ष के तौर पर चैक पर हस्ताक्षर का छलकर रहे है। पुलिस ने गोलछा की रिपोर्ट पर विनोद पुत्र चन्दनमल भादानी निवासी आडसर के खिलाफ मामला दर्ज कर धार 318 (4), 316 (5) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच लेखराम हैडकानि को दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ