बुधवार को शहर के कई इलाकों में अलग अलग समय बिजली रहेगी गुल
दीपावली रखरखाव के दौरान बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में पेड़ो की छंटाई, विद्युत लाईन, ट्रांसफार्मर के रखरखाव के लिए जो अत्यावश्यक है, के दौरान बुधवार 28 अक्टूबर को प्रातः 06:30 बजे से 09:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिनानी चौक, बिस्सा चौक का क्षेत्र। प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक शिव शक्ति भाया कुएं के पास, सोनगिरी कुआ के पास, लालू पान भंडार के पास का क्षेत्र। प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पड़ाया माता मंदिर के पास, बीके स्कूल के पास, नरसिंह मंदिर के पास का क्षेत्र। दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक चंपाबाई बगेची के पास, बीके स्कूल के पास का क्षेत्र। प्रातः 07:30 बजे से 10:30 बजे तक पशु चिकित्सा, गांधी नगर (सरकारी कॉलोनी), भूमि विकास बैंक, राजमाता नोहरा, वेटेनेरी सर्किल, नीलम ट्रेवल्स, ए.सी.बी., एस.बी.आई. बैंक, फ्लेम गैस, गांधी कॉलोनी, दूरदर्शन, कैलाशपुरी कॉलोनी, राठौर ट्रेवल्स, नरेंद्र भवन, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रामकृष्ण आश्रम, करनी पैलेस, पूजा एन्कलेव, शिक्षा विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय, लालगढ़ नलकूप, विधायक सुरमिला, समता नगर, करणी नगर सेक्टर ए एव बी, लालगढ पैलेस का क्षेत्र। प्रातः 07:00 बजे से 10:30 बजे तक KEM रोड, धारीवाल बिल्डिंग और क्वार्टर्स, रतन बिहारी पार्क के सामने खजांची क्वार्टर्स का क्षेत्र।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ