बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7:30 बजे से शाम 6 बजे तक अलग-अलग समय पर रहेगी सप्लाई बंद
बीकानेर। बीकानेर शहर के विभिन्न इलाकों में इमरजेंसी मेंटिनेंस के लिए शुक्रवार 20 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली सप्लाई में रुकावट रहेगी। जिसमें ठाकर फर्नीचर के पास, डेयरी बूथ के पास, कमला कॉलोनी, लाल कोठी होटल के पास, ताजियो की चौकी, फड़ बाजार, कुचिलपुरा, अरबियान की मस्जिद के पास, रतन सागर कुएं के पास, गेरसरियो का मोहल्ला, मालियों की चौकी, नाथू की ताल, हरिजन बस्ती बड़ी ग्वाड़, फैज बाजार, कमला कॉलोनी क्षेत्र शामिल है।
वहीं, सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक शिव शक्ति भाया कुआं के पास का इलाका, लालू पान भंडार के पास, डागा चौक, बिस्सा चौक, नरसिंह मंदिर के पास के क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।
इसके अलावा दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 5 नंबर ट्यूबवेल के पास, गजनेर फ्लाईओवर के पास, प्रताप बस्ती, कालू मोदी बाड़े के पास का क्षेत्र, सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक रेलवे वंशीग लाइन, सूरज टॉकीज, बाबू होटल, भारत होटल, उत्सव होटल, पट्टी पेड़ा क्षेत्र, दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक उदासर गांव, पेमासर गांव और ग्रामीण क्षेत्र, विराट नगर, आर्मी गेट के पास, डिफेंस कॉलोनी, हेत नगर, मिडटाउन स्कूल के पास, वैशाली नगर, गांधी चौक, ग्रीन फील्ड स्कूल के पास, पंचारिया कॉलोनी, करणी विहार कॉलोनी, भवर कॉलोनी 1 और 2 श्रीनाथ एन्क्लेव, हार्मनी कॉलोनी, नेचुरल ग्रीन के पास, शाना स्कूल, दो भाई डेवलपर कॉलोनी, बिकानो रिसॉर्ट, पोल फैक्ट्री क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ