बढ़ेगी सर्दी, बीकानेर संभाग में इतनी तारीख को बारिश होने की संभावना
बढ़ेगी सर्दी, बीकानेर संभाग में इतनी तारीख को बारिश होने की संभावना
बीकानेर। राजस्थान में अगले सप्ताह की शुरुआत से सर्दी तेज होगी। उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 14 नवंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिम इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर, बीकानेर संभाग के एरिया में 14 नवंबर को 5 जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 16 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के जाने से उत्तरी सर्द हवा राजस्थान में चलनी शुरू होगी, जिससे राज्य के कई शहरों में रात में सर्दी तेज होगी। पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी छोर को छोड़कर शेष हिस्सों में मौसम साफ रहा। श्रीगंगानगर के एरिया में गुरुवार दोपहर बादल आसमान में हल्के बादल, धुंध छायी। बादल छाने के साथ ही यहां हवा भी चली, जिससे शाम को ठंडक बढ़ गई। हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में देर शाम हल्के बादल छाए।
दिन के तापमान में गिरावट: गुरुवार को फलोदी, बाड़मेर, जैसलमेर, प्रतापगढ़, सिरोही, डूंगरपुर के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हुई।पश्चिमी राजस्थान के जिलों के तापमान में बीते कुछ दिनों में मामूली गिरावट हुई है। बुधवार को बाड़मेर में तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बाड़मेर का तापमान 37-38 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हो रहा था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ