Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

पलटेगा मौसम, बारिश और तेज हवा की संभावना, फिर दस्तक देगी गुलाबी सर्दी

Bansal
6 hours ago
पलटेगा मौसम, बारिश और तेज हवा की संभावना, फिर दस्तक देगी गुलाबी सर्दी

पलटेगा मौसम, बारिश और तेज हवा की संभावना, फिर दस्तक देगी गुलाबी सर्दी

जयपुर। प्रदेश में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। तेज गर्मी के बीच बारिश और तेज हवा से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव के साथ ही गुलाबी सर्दी की शुरुआत भी हो सकती है। इससे पहले शुक्रवार को जयपुर समेत कई जिलों में गर्मी का असर बना रहा, जबकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्रों में परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं सहित आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में बदलाव के साथ सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

मौसम विभाग के दैनिक वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार 10-11 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के जयपुर संभाग में कहीं कहीं पर बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 10-11-13-14 अक्टूबर को बीकानेर संभाग में कहीं कहीं वर्षा होने का अनुमान है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: