Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: कंपनी का कर्मचारी बताकर हड़पे 1 लाख 30 हजार रुपए

rk
2 months ago
बीकानेर: कंपनी का कर्मचारी बताकर हड़पे 1 लाख 30 हजार रुपए

बीकानेर: कंपनी का कर्मचारी बताकर हड़पे 1 लाख 30 हजार रुपए
बीकानेर। नोखा पुलिस थाने में सोलर प्लांट लगाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया है। जैसलसर निवासी नगाराम जाट ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने खुद को सोलर कंपनी का कर्मचारी बताकर उनसे 1.30 लाख रुपए ठग लिए हैं। शिकायत के अनुसार, 3 सितंबर 2025 को मालदास नाम का व्यक्ति, विष्णु कुमार शर्मा के साथ नगाराम के घर आया था। विष्णु कुमार शर्मा ने खुद को 'श्री बालाजी सीएससी एंड रोवेडा' कंपनी का कर्मचारी बताया, जो सोलर ऊर्जा कनेक्शन का काम करती है। विष्णु कुमार ने नगाराम को सोलर प्लांट के बारे में बताया और सब्सिडी का लालच दिया। नगाराम उनके झांसे में आ गए। विष्णु कुमार ने अपना फोन-पे स्कैनर भेजा और भुगतान करते ही सोलर प्लांट लगाने का वादा किया। इसके बाद, नगाराम ने 7 सितंबर 2025 को विष्णु कुमार के फोन-पे पर 50,000 रुपए, 25,000 रुपए और फिर 25,000 रुपए, कुल 1 लाख रुपए भेज दिए।

अगले दिन जब विष्णु कुमार शर्मा नहीं आया तो नगाराम ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। विष्णु कुमार ने 30,000 रुपए और भेजने को कहा। नगाराम ने 2 अक्टूबर 2025 को यह राशि भी फोन-पे के माध्यम से भेज दी। इसके बाद भी विष्णु कुमार प्लांट लगाने नहीं आया और टाल-मटोल करता रहा। बार-बार संपर्क करने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो विष्णु कुमार ने नगाराम से कहा कि उनका उद्देश्य केवल धोखाधड़ी करके पैसे प्राप्त करना था, जो उन्होंने कर लिया है। नगाराम जाट की शिकायत पर नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: