डोडा पोस्त सप्लायर गिरफ्तार, एक नाबालिग को भी किया दस्तयाब
श्रीकोलायत। कोलायत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त की सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं किशोर गृह से फरार एक किशोर को रामदेवरा पैदल यात्रियों के बीच से दस्तयाब किया गया।
पुलिस के अनुसार मोहनराम पुत्र बगडूराम विश्नोई (44) निवासी गोदारों का बास, खिदरत, थाना बाप, जिला फलोदी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने करीब एक माह पूर्व पुलिस थाना गजनेर में दर्ज दो अलग-अलग प्रकरणों के आरोपियों को अवैध डोडा पोस्त की सप्लाई की थी। आरोपी से पूछताछ कर मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।
पैदल यात्रियों के साथ चल रहा था फरार किशोर
किशोर गृह से कुछ समय पूर्व फरार हुए किशोरों में से एक किशोर को कोलायत पुलिस ने दस्तयाब किया। पुलिस के अनुसार किशोर रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के साथ श्रद्धालु बनकर पैदल यात्रा कर रहा था। उसे दस्तयाब कर पुलिस थाना सदर बीकानेर को सुपुर्द किया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ