Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

ट्रैफिक पुलिस की बड़ी चूक, जीरो पॉल्यूशन कार पर पॉल्यूशन फाइन, काट दिया चालान

rk
2 months ago
ट्रैफिक पुलिस की बड़ी चूक, जीरो पॉल्यूशन कार पर पॉल्यूशन फाइन, काट दिया चालान

ट्रैफिक पुलिस की बड़ी चूक, जीरो पॉल्यूशन कार पर पॉल्यूशन फाइन, काट दिया चालान

नागौर। सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन नागौर शहर की ट्रैफिक पुलिस की चालानी कार्रवाई में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें जीरो कार्बन उत्सर्जन करने वाली इलेक्ट्रिक कार का ही प्रदूषण मानकों के उल्लंघन में चालान कर दिया गया। कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की मनमानी कार्रवाई को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।

ये है पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कृषि मंडी तिराहे पर काली फिल्म लगी एक ईवी कार को रोककर जांच की गई, जहां कार चालक और पुलिसकर्मी के बीच बहस हो गई। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने काली फिल्म, प्रकाश मानकों के दृश्य संचरण के गैर अनुपालन के मामले में 200 रुपए और पॉल्यूशन उल्लंघन के मामले में 1500 रुपए का चालान कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की मनमानी कार्रवाई को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार तिराहे पर तैनात एएसआई रामकुमार ने 6 अप्रेल को जांच के दौरान एक कार को रोका। कार की खिड़कियों में लगी जालियों को लेकर पहले पुलिस और चालक के बीच बहस हुई। पुलिस ने जालियां हटवाईं, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और इसी दौरान ईवी कार का अमानक काली फिल्म लगाने और प्रदूषण मानक उल्लंघन के नाम पर चालान कर दिया गया। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जिले में इस तरह का पहला मामला
नागौर में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है, जिसने ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चालक ने आपत्ति जताते हुए बताया कि यह इलेक्ट्रिक वाहन है, जिसमें प्रदूषण प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होती, बावजूद इसके कार्रवाई कर दी गई।

भूलवश हुआ चालान
कार में विंडो पर काली जालियां लगी हुई थीं। उन्हें हटाने पर चालक ने बहस शुरू कर दी। इस दौरान पॉल्यूशन का भूलवश चालान हो गया। इसकी जांच कराई जा रही है और गलत चालान को एडमिन पावर से निरस्त किया जाएगा।

शिवदेवराम, कार्यवाहक ट्रैफिक इंचार्ज नागौर

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: