Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बंगाल में सियासी हलचल तेज, टीएमसी में टूट की आंशका, बगावती सुर में ममता के विधायक, पढ़ें खबर

rk
1 month ago
बंगाल में सियासी हलचल तेज, टीएमसी में टूट की आंशका, बगावती सुर में ममता के विधायक, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,नेटवर्क। बंगाल चुनाव के नतीजों को करीब एक महीना ही पुरा हो रहा है और टीएमसी में बड़ी टूट की सुगबुगाहट शुरू हो गयी हे। ऐसे में पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ टीएमसी के विधायक भी चर्चा में है।

 

आंशका जताई जा रही है कि टीएमसी के विधायक ममता को छोड़ सकते हैं हालांकि अभी अंदर खाने की विरोध के स्वर हे।  वहीं दूसरी और ममता बनर्जी भाजपा पर विधायकों को दबाव में भाजपा में शामिल होने का आरोप लगा रही है ।

 

हालांकि टीएमसी की गतिविधियों पर गौर किया जावे तो यह साफ नजर आता है कि पार्टी के अंदर खाने कुछ ना कुछ खिचड़ी पक रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में टीएमसी में बड़ा निर्णय हो सकता है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस दो गुटों में बंट सकती है। पार्टी से निकाले गए नेता रिजू दत्ता ने दावा किया कि 80 में से 50 से ज्यादा विधायक खुद को असली तृणमूल बताने की तैयारी कर रहे हैं।

 


रिजू ने दावा किया है कि आज ये सभी विधायक विधानसभा स्पीकर के पास जाएंगे और तीन मुद्दे उठाएंगे। पहला- हम ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं। दूसरा- विपक्ष के नेता ऋतब्रत होंगे, न कि शोभनदेव। तीसरा- हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए चुनाव चिह्न हमारा होना चाहिए।
बंगाल में टीएमसी के 80 विधायक हैं।

 

नए गुट को मान्यता के लिए दो-तिहाई यानी 54 विधायकों की जरूरत होगी। इससे कम विधायक होने पर स्पीकर नए गुट को मान्यता नहीं देंगे। टूट का दावा करने वाले रिजू दत्ता विधायक नहीं हैं।
इधर, सोमवार को निकाले गए 2 विधायकों संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी ने कोलकाता के हॉस्टल में कई विधायकों के साथ मीटिंग की। इसमें ममता के कई खास विधायक भी शामिल हुए।

 

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: