पुलिस वाहन को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी को आई चोटें
,बीकानेर। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में डूंगरगढ़ पुलिस थाने में एएसआई भंवरू खां ने बिना नंबरी सफेद रंग के चालक गोपाल लुहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 8 नवंबर की रात को सरदारशहर रोड़ पर तेज रफ्तार वाहन ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए वाहन 112 को टक्कर मारी। जिससे पुलिस स्टॉफ को चोटें लगी और चोटिल अवस्था में पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पुलिसकर्मी को छुटी दी गयी। 112 वाहन भी इस दौरान क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ