बीकानेर में हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर के अवैध निर्माण पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर
बीकानेर में हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर के अवैध निर्माण पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाने इलाके के हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर ने अपने घर में अवैध निर्माण करवा रखा था जिससे आज पुलिस ने तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने विनायक नगर स्थित हरिराम रामावत हिस्ट्रीशीटर के मकान में बॉलकोनी व चौक का अवैध निर्माण हो रखा जिससे बुलडोजर से तोड़ दिया। इस मौके पर सीओ गंगाशहर हिमाशु शर्मा ने बताया कि रामावत थाना का हिस्ट्रीशीटर है वे रोहित गोदारा गैंग का गुर्ग भी है। इनसे अपने मकान की बॉलकॉनी बिना परमीशन के निकाला रखी थी। जिसकी शिकायत हो रखी थी उसको ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को अवैध निर्माण हो रखे हिस्से को तोड़ दिया। शर्मा ने बताया कि अपराधी हो या अपराधी का गुर्ग हो या अपराधी का शुभचिंतक हो अतिक्रमण हो अवैध संपत्ति बना रखी हो उसको तोड़ दिया जायेगा। इस कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ