साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे, 10 प्रतिशत कमीशन पर लोगों से लेता था बैंक खाता
खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश और देश में लगातार साइबर ठगी के मायाजाल में लोग फंसते जा रहे है। साइबर ठगी बड़े शातिर तरीकों से लोगों को अपने जाल में फसाकर रूपए ठग रहे है। कभी काम का प्रलोभन देकर तो कभी बैंक खाते के नाम पर प्रलोभन देकर ठगी की वारदात को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे ही एक गिरोह के खिलाफ बीकानेर साइबर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 20 लाख की ठगी की शिकायतें दर्ज है।
पुलिस टीम ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर ठगी के खिलाफ म्यूल हंटर अभियान के तहत एसपी मुदृल कच्छावा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठोड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण गोदारा के सुपरविजन में थानाधिकारी साईबर शालिनी बजाज के निकट सुपरविजन में साइबर टीम ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने रानीसर बास के रहने वाले लोकेश पडि़हार पुछताछ में साइबर ठगी गिरोह सदस्य के साथ मिलकर ठगी की रकम अपने अकाउंट में डलाकर विड्रोल करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अनुसार आरोपी 10 प्रतिशत के हिसाब से कमीशन पर अकाउंट लेता और फ्रॉड के पैसे उक्त खातों में डलवाता फिर चैक से अलग-अलग बैंक शाखओं से विड्रोल करवा लेता। पुलिस ने अनुसार आरोपी भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर खाते साइबर ठगी की गैंग को उपलब्ध करवाएं।
पुलिस द्वारा लोकेश पडि़हार से जुड़े गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाते हुए गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
इस तरीके से देते थे वारदात को अंजाम- पुलिस के अनुसार साइबर गिरोह के सदस्य मिलकर अलग-अलग राज्यों व जिलों में बैठे अपने लोगों से राशि काम में लेते थे। आरोपी पर देश के अलग-अलग राज्यों में साईबर ठगी के 20 लाख से ज्यादा रूपए की शिकायतें दर्ज है।
पुलिस ने जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्क फॉम होम और डिफरेंट टास्क के नाम का झांसा देकर पैसे मंगवाते और खातों में डलवाकर विड्रोल कर लेते थे।
बीकानेर पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच, धोखे में आकर अपनी निजी जानकारी, बैंक सम्बंधित जानकारी किसी के साथ शेयर ना करें। यदि किसी के साथ साईबर फ्रॉड हो तो उसकी जानकारी साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर तुरंत प्रभाव से दें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ