खुलासा न्यूज,बीकानेर। घर में सेंधमारी कर जेवरात, नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में खाजूवाला पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में परिवादी बलविन्द्र ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि आरोपी उसके घर से सोने, चांदी के गहने, नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने आकाश को डिटेन किया और पुछताछ की। पुछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए दो झुमके, एक अंगूठी, एक महिला की अंगूठी, बरामद की गयी। पुलिस ने इस मामले में आकाश पुत्र इमीलाल को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ