Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सीमापार से हथियार तस्करी में पुलिस का बड़ा एक्शन, जेल से युवक को किया गिरफ्तार, खुलेंगे बड़े राज!

rk
7 hours ago
सीमापार से हथियार तस्करी में पुलिस का बड़ा एक्शन, जेल से युवक को किया गिरफ्तार, खुलेंगे बड़े राज!

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सीमा पार से हो रही तस्करी को लेकर बीकानेर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरवरी 2026 में सीमा पार से आई अवैध हथियारों की खेप पकड़ी गयी थी। पुलिस ने खाजुवाला क्षेत्र में 26 फरवरी को चक 24 केएनडी के मुरब्बा नंबर 151/47 में एक क्षतिग्रस्त विदेशी ड्रोन बरामद किया था। जहां पर 5 विदेशी पिस्टल, 325 अलग-अलग प्रतिबंधित बोर के कारतूस भी बरामए किए गए थे। जिस पर पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 


कार्रवाई- पुलिस टीम ने आईजी ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में बीएसएफ के उच्च अधिकारियों व राज्य इंटेलिजेंस ब्यूरों के साथ मौका स्थल का निरीक्षण किया। जहां पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और आसपास के संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके आधार पर पुलिस ने कई संदिग्धों को चिन्हित किया। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण जांच अधिकारी आईपीएस अनुष्ठा कालिया के नेतृत्व में जांच करते हुए मामले की जानकारी जुटाई। 


पुलिस औ सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से कड़ी से कड़ी जोड़ी गयी। इस दौरान जानकारी मिली कि फरीदकोट जेल में बंद सुखविन्द्र उर्फ सोनू उम्र 28 निवासी रावला जो कि लगभग 37 किलो हेरोइन के मामले में फाजिल्का पंजाब में गिरफ्तार है। पुलिस के अनुसार सोनू द्वारा जेल में रहते हुए पाकिस्तान के तस्करों से मोबाइल फोन से संपर्क में था। फोन के जरिये ही सोनू द्वारा बॉर्डर क्षेत्र में अवैध हेरोइन, हथियारों की खेप मंगवाई गयी थी। इस दौरान ड्रोन के ड्रॉपिंग पाइंट से भिन्न स्थान पर क्रेश हो जाने के कारण अवैध हथियारों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया। 

 


पुलिस द्वारा सोनू को अब जेल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स व हथिार माफिया है। जो कि पाकिस्तान से अवैध रूप से हथियार, हेरोइन अंतरराष्ट्रीय सीमा से गलत तरीके से तस्करी करवाता था। 
पुलिस ने सोनू को फरीदकोट जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 17 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है साथ ही पुरे प्रकरण में अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू के खिलाफ 10 प्रकरण अलग-अलग क्षेत्रों में दर्ज है। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan #police
Share: