लूट के मामले में पुलिस का एक्शन, कुछ ही घंटे में दबोचा आरोपी टैक्सी चालक को
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में टैक्सी चालक द्वारा यात्री के साथ लूट के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटे में वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। मामला जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में पीडि़ता मेघराज ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि वर्ह डूंगर कॉलेज के पास से एक टैक्सी में सवार हुआ और रामपुरा बस्ती जाने के लिए बैठा लेकिन टैक्सी चालक उसे मेडिकल कॉलेज ग्राउण्ड में सूनसान जगह पर ले गया।
जहां पर उसके साथ छीनाझपटी करते हुए आभूषण व पैसे लूट कर फरार हो गया। पुलिस ने परिवादी की रिपेार्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटैज खंगाले। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के आधार पर मात्र छह घंटे में आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनिल लावा पुत्र लालचंद, निवासी गली नंबर-5, अंबेडकर कॉलोनी, थाना जेएनवीसी, बीकानेर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में पहले से करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, साइबर थाना के कांस्टेबल श्रीराम तथा जेएनवीसी थाने के कांस्टेबल नरेश, प्रभुराम, भागीरथ और शक्ति टीम की कांस्टेबल सुनीता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ