नकबजनी की बढ़ती वारदात के बीच पुलिस का एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। नकबजनी की बढ़ती वारदातों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस टीम ने की है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण की टीम ने यह कार्रवाई की है। इस सम्बध्ंा में 7 अगस्त को परिवादी ने रिपेार्ट देते हुए बताया था कि राजुसिंह व अन्य लोग रात के समय में उसके दुकान में घुसे।
जहां पर आरोपियों ने ताले तोड़कर दुकान में रखा सामान, फ्रीज चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए राजेन्द्र ङ्क्षसह व राजेश को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी गोविंद सिंह, श्रवण कुमार, रामेश्वरलाल, तेेजाराम शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ