पुलिस ने नाकाबंदी में रोका दो वाहनों को, करीब ढ़ाई लाख का लगाया जुर्माना
खुलासा न्यूज,बीकानेर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा अवैध खनन, परिवहन वाहनों पर कार्रवाई जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में शेरूणा थानाधिकारी इमीचंद की टीम ने कार्रवार्ई करते हुए वाहनों को जब्त किया हे। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की और आ रहे दो ट्रक डंफर को रूकवाया और चैकिंग की। जिसके बाद इसकी सूचना खनन विभाग, परिवहन विभाग को दी गयी और 2 लाख 43 हजार रूपए जुर्माना वसूला गया। दोनो वाहनों में ग्रीट पत्थर भरे हुए थे। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी इमीचंद, गोकुलचंद, राजवीर, गुलाबब नबी, विक्रम सिंह शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ