पुलिस ने कानगणेश मंदिर में हुई चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश, दो आरोपियों को दबोचा
पुलिस ने कानगणेश मंदिर में हुई चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश, दो आरोपियों को दबोचा
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कानगणेशजी मंदिर, डूडी पेट्रोल पंप के पीछे हुई चोरी की वारदात का 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को हुई चोरी के मामले में 17 जुलाई को मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आईजी व एसपी के निर्देशन में सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने संजय नायक (21) निवासी नायकान, बंगलानगर तथा शेर मोहम्मद उर्फ सुल्तान (18) निवासी वार्ड नंबर 1, बंगलानगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया। मामले में अनुसंधान जारी है और पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने में आसूचना अधिकारी छगन लाल और मनोज की अहम भूमिका रही। दोनों ने लगातार सूचना संकलित कर अनुसंधान अधिकारी एवं थानाधिकारी को उपलब्ध कराई, जिसके आधार पर पुलिस को सफलता मिली। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विश्वजीत सिंह, अनुसंधान अधिकारी योगेंद्र, कांस्टेबल छगन लाल और कांस्टेबल मनोज शामिल रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ