Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर:  75000 रुपए के इनामी अपराधी को तलाश रही पुलिस, इस जगह काटी थी फरारी

Bansal
shiv
shiv2
1 month ago
बीकानेर:  75000 रुपए के इनामी अपराधी को तलाश रही पुलिस, इस जगह काटी थी फरारी

बीकानेर:  75000 रुपए के इनामी अपराधी को तलाश रही पुलिस, इस जगह काटी थी फरारी 


बीकानेर। पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के जरिये एक अरब से ज्यादा की हेरोइन और हथियार मंगाने के मामलों में 75000 रुपए के इनामी अपराधी राकेश प्रजापत को पुलिस तलाश रही है, वो पंजाब के जलालाबाद जिले में फरारी काट रहा था। दो अगस्त को खाजूवाला के चक 6 बीडी में पाक तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिये भेजी गई 50 करोड़ रुपए की हेरोइन और 11 पिस्टल-100 कारतूस के साथ ब्यावर के जैतारण निवासी वीरेन्द्र राजपुरोहित को गिरफ्तार किया गया था। वीरेन्द्र वर्तमान में जोधपुर में रहता है। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि खाजूवाला बॉर्डर से हेरोइन और हथियार तस्करी की डिलीवरी के लिए उसे पाली में चौपड़ा निवासी राकेश प्रजापत ने भेजा था। राकेश पूर्व में पूगल में पकड़ी गई 70 करोड़ रुपए की हेरोइन तस्करी का मुख्य अभियुक्त भी है जिस पर आईजी ने 50,000 रुपए का इनाम रखा है।

इसके अलावा पाली पुलिस ने भी उस पर 25000 रुपए का इनाम रखा हुआ है। पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही है और वो पंजाब के जलालाबाद में फरारी काट रहा था। 50 करोड़ की हेरोइन और हथियार ले जाते पकड़े गए अभियुक्त वीरेन्द्र से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। राकेश और वीरेन्द्र वर्ष, 18 से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की मुलाकात बेंगलुरु में हुई थी। रिमांड पर चल रहे वीरेन्द्र ने पुलिस को बताया है कि राकेश जलालाबाद में रह रहा है। उसने 15 जुलाई की शाम को वर्चुअल नंबर से मोबाइल पर फोन कर बताया कि पाकिस्तान से खाजूवाला बॉर्डर पर हेरोइन और अवैध आएंगे, जिनकी डिलीवरी लानी है। पुलिस को राकेश प्रजापत की गिरफ्तारी का इंतजार है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: