Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पुलिस ने बरामद किए लाखों के मोबाइल, 30 लाख के 100 मोबाइल बरामद

rk
2 weeks ago
पुलिस ने बरामद किए लाखों के मोबाइल, 30 लाख के 100 मोबाइल बरामद

खुलासा न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीमों ने विशेष अभियान चलाकर चोरी, गुमशुदा मोबइल बरामद किए है। यह कार्रवाई चुरू पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन बरामद मोबाइलों की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। यह अभियान 15 मई से 31 मई तक चलाया गया था।  इस दौरान सीईआईआर पोर्टल की मदद से ट्रेस किए गए मोबाइलों को जिले के विभिन्न थानों के सहयोग से बरामद किया गया।

 

 

 बरामद किए गए हैंडसेट में एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, शाओमी, वीवो, रियलमी, ओप्पो, आईक्यू और नथिंग जैसी विभिन्न कंपनियों के महंगे फोन शामिल हैं।
जिले के अलग-अलग थानों से ये मोबाइल जुटाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 14 मोबाइल सरदारशहर थाने से, 12 राजगढ़ से और 10-10 मोबाइल कोतवाली चूरू तथा एसपी कार्यालय की साइबर सेल की सहायता से बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त, सुजानगढ़ और सिद्धमुख से 7-7, दूधवाखारा से 6, तारानगर से 5, राजलदेसर से 4, हमीरवास व साइबर थाने से 3-3, तथा रतननगर, भालेरी, भानीपुरा व रतनगढ़ थानों से 2-2 मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

 

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि सरकार के आधिकारिक सीईआईआर पोर्टल पर इसका ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि उन्हें ट्रेस किया जा सके। 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: