खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में नशे के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ तो जारी है साथ ही अनैतिक गतिविधियों पर भी अभियान जारी है। बीकानेर शहर में इसको लेकर लगातार दबिश दी जा रही है। बीते दिनों भी ऐसी ही कई कार्रवाई की गयी थी। जिसके बाद आज शुक्रवार को कोटगेट पुलिस ने सिल्वर स्क्वेयर में एक स्पा पर दबिश दी।
जहां से तीन संदिग्ध को डिटेन किया गया। थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन को डिटेन किया है। स्पाँ में अनैतिक गतिविधियों का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल तीनों से पुछताछ जारी है। बता दे कि धीरेन्द्र सिंह की टीम लगातार स्पा के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ
Tags:
#bikaner
#rajasthan