खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ के पल्लु में की गयी है। जहां पर पुलिस ने लाखों की शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने पंजाब निर्मित बीयर की 6 हजार 720 कैन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 34 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में बीयर से भरी एक पिकअप को जब्त कर ड्राइवर दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिलेभर में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस को मुखबिरों से शराब के परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में नाकाबंदी बढ़ाई गई। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन से कुल 6 हजार 720 कैन पंजाब निर्मित किंगफिशर बीयर बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही पिकअप वाहन को जब्त कर ड्राइवर दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से पंजाब से शराब लेकर दूसरे राज्य में परिवहन कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ