Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 66,490 रुपए सहित 7 जुआरी गिरफ्तार

Bansal
21 hours ago
जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 66,490 रुपए सहित 7 जुआरी गिरफ्तार

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 66,490 रुपए सहित 7 जुआरी गिरफ्तार

दासनूं की रोही में ताश के पत्तों पर लगा रहे थे रुपयों का दांव, 52 ताश के पत्ते भी जब्त

नोखा। नोखा थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दासनूं की रोही में ताश के पत्तों पर रुपए लगाकर जुआ खेल रहे सात जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 66 हजार 490 रुपए की जुआ राशि और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दासनूं की रोही स्थित जालम सिंह के खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सात व्यक्ति जुआ खेलते मिले। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

ये सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने रमेश निवासी तालरिया बास रासीसर, ओमप्रकाश, श्यामसुंदर निवासी मोहनपुरा नोखा, सुरेंद्र सोनी निवासी राठी पेट्रोल पंप के पीछे नोखा, गौरीशंकर निवासी उड़सर, मुकेश निवासी मोहनपुरा नोखा और घनश्याम निवासी कटला चौक नोखा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम रही शामिल

कार्रवाई में थानाधिकारी गोविंद सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल इंगरराम तथा कांस्टेबल पवन सिंह, महेंद्र और संजय शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अशोक कुमार की विशेष भूमिका रही।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: