Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

मिठाई की दुकान पर पुलिस का छापा, 1.372 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद; दुकानदार गिरफ्तार

Bansal
7 hours ago
मिठाई की दुकान पर पुलिस का छापा, 1.372 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद; दुकानदार गिरफ्तार

मिठाई की दुकान पर पुलिस का छापा, 1.372 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद; दुकानदार गिरफ्तार

पांचू। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांचू थाना पुलिस ने मुख्य सड़क स्थित एक मिठाई की दुकान पर छापा मारकर 1 किलो 372 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है। पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मिठाई की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, पांचू कस्बे में स्थित करणी जोधपुर स्वीट्स एंड नमकीन भंडार की तलाशी के दौरान दुकान से डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दुकान मालिक कुलदीप सिंह राजपूत (24), पुत्र विशाल सिंह, निवासी किसनासर गांव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का आरोप है कि आरोपी मिठाई की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार करता था और डोडा पोस्त की पुड़िया बनाकर लोगों को बेचता था।

बस स्टैंड और शिक्षण संस्थानों के आसपास भी चेकिंग

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 26 अक्टूबर को राज्यव्यापी एक दिवसीय सघन अभियान ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ चलाया गया। आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, एसपी बीकानेर मृदुल कच्छावा, एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और डीएसपी नोखा जरनेल सिंह के निर्देश पर थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

अभियान के दौरान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शिक्षण संस्थानों के 500 मीटर के दायरे में चेकिंग की गई। इसी दौरान मिठाई की दुकान पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ बरामद किया गया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई संतोषनाथ, कांस्टेबल सुनील कुमार, लीलाराम, धन्नाराम और चालक गणेशाराम शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: