छह पालिकाओं में चुनावों के लिए पुलिस अलर्ट मोड़ पर, 1368 पुलिसकर्मियों की लगाई गयी ड्यूटी,पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की छह पालिकाओं में कल चुनाव होने है। जिसको लेकर पुलिस प्रशसान ने भी अपनी तैयारियां पृूर्ण कर ली है। चुनावों के दौरान 1368 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं 64 बूथों को अतिसंवदेनशील माना गया है। जिन पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। 38 मोबाइल पार्टिया लगातार गश्त भी करती रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना ना हो।
छह नगर पालिकाओं के 190 बूथों पर 236 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। इन चुनावों में 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 3 उप अधीक्षक पुलिस, 13 पुलिस निरीक्षक, 163 उप निरीक्षक, 206 हैड कांस्टेबल, 647 कांस्टेबल, 261 होमगार्ड, 75 आरएसी के जवान तैनात रहेंगे। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड की ड्यूटी होगी। 64 अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर 1 सहायक उप निरीक्षक, 4 हैड कांस्टेबल अलग से तैनात रहेंगे। इसके साथ ही छह एरिया मजिस्ट्रेटों की नियुक्तियां दो-दो पुलिसकर्मियों के साथ की गयी है। चुनावों के मद्देेनजर पुलिस महकमें ने सभी क्षेत्रों में पैदल मार्च किया ओर आमजन से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की अपील की। डूंगरगढ़, नोखा, देशनोक, नापासर, खाजुवाला, लूणकरणसर पुलिस ने पैदल मार्च किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ