फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो बदमाश आरोपियों को दबोचा
नोखा। नोखा क्षेत्र के केड़ली गांव में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भेरू सिंह और जितेन्द्र सिंह को अजमेर से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी फायरिंग की वारदात में शामिल थे और घटना के बाद फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने तलाश करते हुए दोनों को अजमेर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।सीआई गोविंद सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस अब तक करीब आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग की घटना से जुड़े अन्य हलुओं की जांच कर रही है।पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ