युवक की हत्या के मामले में 2 महिने से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
युवक की हत्या के मामले में 2 महिने से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। जसरासर थाना पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में करीब 2 महीने 10 दिन से फरार चल रहे आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने थाना स्तर पर टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल कर रखा था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को जसरासर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने युवक के साथ मारपीट और उसकी मौत के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पक्ष ने युवक को धोखे से बुलाकर बांध दिया और उसके साथ लाठी, सरिए व बेल्ट से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इससे पहले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। वहीं आरोपी राजेश घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना में उसकी भूमिका और अन्य पहलुओं के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ