Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर के शातिर युवकों को पुलिस ने दबोचा,  40 लाख रुपये की ठगी, नकली नोटों के प्रकरण में

rk
2 weeks ago
बीकानेर के शातिर युवकों को पुलिस ने दबोचा,  40 लाख रुपये की ठगी, नकली नोटों के प्रकरण में


बीकानेर के शातिर युवकों को पुलिस ने दबोचा,  40 लाख रुपये की ठगी, नकली नोटों के प्रकरण में 
बीकानेर। 23 जून की रात श्रीडूंगरगढ़ में 65 लाख की गड्डियों में ऊपर नीचे असली व बीच में कागज टुकड़े सेट किए हुए नोटों का जखीरा पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने जैतासर निवासी ओमप्रकाश जाट व धोलिया रोड निवासी महेंद्र उर्फ मनोज गोदारा को गिरफ्तार किया। पुलिस की सजगता से ये पकड़े गए अन्यथा किसी को ठगी का शिकार बना लिया जाता। ऐसी ही घटना व मामला सूरत में 19 जून को घटित हुआ। सूरत पुलिस की तत्परता से पांच आरोपियों को धर दबोचा और 40 लाख के मामले में पुलिस ने 35 लाख बरामद कर लिए। इस ठगी के तार भी श्रीडूंगरगढ़ से जुड़ गए है।महीधरपुरा (सूरत) पुलिस ने एक फर्जी आंगडिय़ा पेढ़ी के नाम पर एक बड़ी ठगी का अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। मामले की जांच कर रहें पुलिस निरीक्षक डीयू बारड़ ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित लूणकरणसर निवासी 21 वर्षीय खेतरपाल शर्मा, 24 वर्षीय शिवशंकर गोदारा, 26 वर्षीय सांवरदास स्वामी, श्रीडूंगरगढ़ निवासी 32 वर्षीय हरिकिशन शर्मा, हेमासर निवासी 29 वर्षीय माणेकचंद शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने मिलकर षड्यंत्र रचकर व्यापारी महेंद्र शाह के साथ ठगी को अंजाम दिया। आरोपियों ने फर्जी भावेश आंगडिय़ा पेढ़ी रची और उसके नाम से कम कमीशन पर रूपए पहुंचाने झांसा देकर जाल में फंसाते थे। महेंद्र शाह को बेंगलूरू में रहने वाले अपने दामाद को 40 लाख रूपए भेजने थे। एक परिचित के माध्यम से उसने भावेश आंगडिया से संपर्क किया। पीडि़त ने बताया कि आरोपी ने कहा कि बेंगलूरू में रूपए मिलते ही तुंरत सूरत में पेढ़ी के कर्मचारी को नगदी देनी होगी। इसके लिए 19 जून को उन्होंने राहुल को बेंगलूरू के चिकपेट में इलाके में बुलाया और ठीक उसी समय महेंद्र को महीधरपुरा भवानीवड़ इलाके में बुलाया बेंगलूरू में दो जनों ने सडक़ पर ही राहुल को एक बैग नोटों के आठ बंडल थमाए। रूपए गिने बिना ही राहुल से महेंद्र को कॉल भी करवाया कि उसे रूपए मिल गए। इधर खेत्रपाल और उसके साथ ने महेंद्र से 40 लाख रूपए ले लिए और फरार हो गए। नोटों के बंडल लेकर घर पहुंचे राहुल ने गिनने के लिए बंडल निकाले तो पता चला कि सभी बंडलों में ऊपर नीचे के सीर्फ दो नोट असली थी, शेष कागज के टुकड़े थे।
राहुल से ठगी की जानकारी मिलने पर महेंद्र ने भावेश आंगडिय़ा पेढ़ी की पड़ताल शुरू की लेकिन फर्जी फर्म का कोई अता पता नहीं चला। मोबाइल नंबर भी बंद मिला। इस पर उसने महीधरपुरा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल नंबरों से पड़ताल शुरू की। पुलिस टीम ने पहले खेतरपाल, शिवशंकर व सांवरदास को पकड़ा। उनसे पूछताछ में हरिकिशन निवासी श्रीडूंगरगढ़ और माणेकचंद निवासी हेमासर की लिप्तता सामने आने पर उन्हें भी धर दबोचा गया। आरोपियों के कब्जे से 35 लाख रूपए बरामद हुए है। शेष 5 लाख रूपए और इस साजिश में लिप्त अन्य लोगों के बारे में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: