मादक पदार्थ सहित पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा
बीकानेर। पुलिस महानिदेशक राजस्थान के नशे के विरुद्ध एक दिवसीय अभियान के तहत लूणकरणसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कालवास रोड के पास से एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ चिट्टा स्मैक के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.60 ग्राम अवैध चिट्टा स्मैक बरामद किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पूनम पुत्र रेवन्तराम, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, लूणकरणसर के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ बरामद किया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रहे
पुलिस कार्रवाई में उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल विद्याधर, महावीर एवं वीरेंद्र शामिल रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ