Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस ने लाखों रुपये की एमडी सहित हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

rk
21 hours ago
पुलिस ने लाखों रुपये की एमडी सहित हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

 

पुलिस ने लाखों रुपये की एमडी सहित हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
बीकानेर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत सदर थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपए कीमत का एमडीएमए बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और सीओ सदर के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बुलाकी बाड़ी के सामने भुट्टों का बास निवासी मुस्तफा उर्फ भाई खान (28) को पकडक़र तलाशी ली तो उसके पास से अवैध एमडीएमए बरामद हुआ, जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर वर्ष 2023 में मारपीट सहित अन्य धाराओं तथा एनडीपीएस एक्ट व आम्र्स एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी एमडीएमए कहां से लाता था और इसे किन लोगों तक सप्लाई करता था।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: