Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

फायरिंग के मामले में पुलिस ने चौथा आरोपी दबोचा पुरानी रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम

Bansal
1 month ago
फायरिंग के मामले में पुलिस ने चौथा आरोपी दबोचा पुरानी रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम

 फायरिंग के मामले में पुलिस ने चौथा आरोपी दबोचा पुरानी रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम
बीकानेर। नोखा पुलिस ने केंडली गांव में 14 जून 2026 की रात हुई फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नोखागांव निवासी मोहनसिंह के रूप में हुई है।
पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आरोपी मोहनसिंह पर पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर कैंपर गाड़ी से टक्कर मारने और फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप है। यह घटना केंडली ताल के पास हुई थी।
कैंपर को टक्कर मारने के बाद किया था हमला
इस संबंध में 15 जून को पीडि़ता गुड्डी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके पति बाबूलाल को आरोपियों ने कैंपर से टक्कर मारी और बाद में फायरिंग कर जान लेने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य, वैज्ञानिक जांच, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर मोहनसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही बाबूलाल जाट, गणेश जाट और उमेश धारणिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहनसिंह के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या, हत्या के प्रयास सहित करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जांच अभी जारी है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी गोविंदसिंह चारण, एएसआई नरेश कुमार, कॉन्स्टेबल गणेश गुर्जर, हंसराज, बलवीर, मुखराम और पूनमचन्द शामिल रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: