Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

व्हाटसअप को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन तरीकों से बच सकते हैं साइबर फ्रॉड

Bansal
6 hours ago
व्हाटसअप को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन तरीकों से बच सकते हैं साइबर फ्रॉड

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर ही नहीं अपितु देशभर में तेजी से डिजीटल तरीकों से ठगी हो रही है। ऐसे में प्रदेशभर में पुलिस ने आमजन को एक एडवाइजरी जारी है जिसके उपयोग से साइबर ठगी से काफी हद तक बचा जा सके। राजस्थान पुलिस ने आमजन को व्हाट्सअप के स्मार्ट उपयोग को लेकर जानकारी दी है। 


जिसमें बताया गया है कि इन सात तरीकों से व्हाट्सअप को सुरक्षित रखा जा सकता है। जिसमें अकाउंट सिक्योरिटी, लिंक्ड डिवाइसेज की समीक्षा, चैट और ऐप लॉक, प्राइवेसी कंट्रोल्स, बेकअप प्रोटेक्शन, एडवांस्ट चैक प्राइवेसी, कॉल और हाईरिस्क प्रोटेक्शन शामिल है। 

1. अकाउंट सिक्योरिटी (Account Security):-

टू-स्टेप वेरिफिकेशन (Two-Step Verification) चालू करें:- सेटिंग्स अकाउंट टू-स्टेप वेरिफिकेशन पर जाएं। 6-अंकों का

PIN सेट करें और रिकवरी ईमेल जोड़ें तथा रजिस्ट्रेशन कोड या PIN किसी के साथ शेयर न करें।

यदि डिवाइस में पासकी (Passkeys) सपोर्ट उपलब्ध हो, तो पासकी का उपयोग करें।

2. लिंक्ड डिवाइसेज की समीक्षा (Linked Devices)

व्हाट्सएप सेंटिग्स में लिंक्ड डिवाइसेज में जाएं और समय-समय पर जुड़े हुए डिवाइसेज (WhatsApp Web/Desktop) को जांचे तथा उपयोग के बाद लिंक्ड डिवाइस से Devices Out करें अन्यथा साइबर ठग लिंक्ड लेपटॉप व डेस्कटॉप में ट्रोजन हॉर्स, मेलवेयर के जरिये अटैक कर आपका व्हाट्सएप, क्यूआर कोड हाइजैक कर सकते है।

यदि कोई संदिग्ध या पुराना डिवाइस दिखे, तो तुरंत उसे लॉग आउट करें।

3. चैट और ऐप लॉक (Chat-App Lock)

चैट लॉक (Chat Lock):- Sensitive चैट्स को फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से लॉक करें।

ऐप लॉक (App Lock) - व्हाट्सएप ऐप को खोलने के लिए Biometric Protection ऑन करें।

लॉक की गई चैट्स के नोटिफिकेशन में मैसेज का कंटेंट नहीं दिखाई देता।

4. प्राइवेसी कंट्रोल्स (Privacy Controls)

प्रोफाइल फोटो, About, लास्ट सीन / ऑनलाइन और स्टेटस को सिर्फ My Contacts तक ही सीमित रखें।

सेटिंग्स में यह तय करें कि आपको ग्रुप्स में कौन जोड़ सकता है My Contacts / My Contacts Except |

प्राइवेसी सेटिंग्स में उपलब्ध 'Privacy Checkup' टूल का इस्तेमाल करें।

5. बैकअप प्रोटेक्शन (Backup Protection)

Encrypted Backup:- सेटिंग्स चैट्स चैट बैकअप पर जाएं और End-to-end Encrypted Backup को ऑन करें।

इसे पासवर्ड या 64-डिजिट एन्क्रिप्शन की (Encryption Key) से सुरक्षित करें।

6. एडवांस्ड चैट प्राइवेसी (Advanced Chat Privacy)

संवेदनशील चैट्स और ग्रुप्स के लिए 'Advanced Chat Privacy' ऑन करें।

यह चैट एक्सपोर्ट, ऑटोमैटिक मीडिया सेविंग और Met AI फीचर्स के लिए मैसेज के उपयोग को रोकता है।

7. कॉल और हाई रिस्क प्रोटेक्शन (Calls & High-Risk Protection)

अनजान नंबरों से आने वाले स्पैम / फ्रॉड कॉल्स से बचने के लिए Silence Unknown Callers ऑन करें।

कॉल के दौरान अपनी IP एड्रेस छुपाने के लिए Protect IP Address in Calls ऑप्शन को चालू रखें।

ऑफिशियल व्हाट्सएप ही इस्तेमाल करें, किसी भी मॉडिफाइड / क्लोन ऐप (जैसे GB WhatsApp) से बचें।

इस प्रकार की घटना हो जाती है तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन / साइबर पुलिस स्टेशन / साइबर क्राइम

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: