बीकानेर में पुलिस निरीक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रशासन में मचा हडक़ंप
बीकानेर में पुलिस निरीक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रशासन में मचा हडक़ंप
बीकानेर। शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पुलिस विभाग के पुलिस निरीक्षक श्रवण बिश्नोई ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में श्रवण बिश्नोई सीआईडी-सीबी में पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।घटना की सूचना मिलते ही बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्रवण बिश्नोई ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त की। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ