Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवक से शराब के लिये पैसे मांगने के बाद मारपीट कर बाइक तोडने का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Bansal sadi
5 months ago
युवक से शराब के लिये पैसे मांगने के बाद मारपीट कर बाइक तोडने का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज


युवक से शराब के लिये पैसे मांगने के बाद मारपीट कर बाइक तोडने का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में एक युवक से मारपीट और उसकी मोटरसाइकिल तोडऩे का मामला सामने आया है। पीडि़त ने चार लोगों के खिलाफ नोखा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सलुंडिया निवासी अमित बिश्नोई ने अपनी शिकायत में बताया कि 7 मार्च 2026 की शाम को वह अपनी बाइक से गांव में राशन की दुकान पर घरेलू सामान लेने जा रहा था। घट्ट रोड पर सीताराम खाती की दुकान के पास एक कार आकर रुकी। कार में सवार तेजाराम पुत्र भंवरलाल और अशोक पुत्र राजाराम, जो दोनों सलुंडिया निवासी हैं, नीचे उतरे और अमित की बाइक रोक दी। अमित के अनुसार, दोनों व्यक्ति शराब के नशे में धुत थे और उन्होंने उसकी कॉलर पकडक़र शराब पीने के लिए पैसे मांगे।
जब अमित ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान, पीछे से स्कूटी पर मुकेश पुत्र भंवरलाल और इमीचंद पुत्र पाबुराम (दोनों सलुंडिया निवासी) भी वहां आ पहुंचे। मुकेश ने तेजाराम को लोहे का पाइप दिया, जिससे तेजाराम ने अमित के सीधे हाथ पर चोटें मारीं। अमित के बचाव के लिए चिल्लाने पर अशोक ने उसकी पैंट की जेब से चार हजार रुपए जबरदस्ती छीन लिए।अमित बिश्नोई की शिकायत पर नोखा पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: