Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

करोड़ों रुपये की हेरोइन के मामले में पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, जल्द ही करेगी खुलासा

Bansal sadi
3 months ago
करोड़ों रुपये की हेरोइन के मामले में पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, जल्द ही करेगी खुलासा


करोड़ों रुपये की हेरोइन के मामले में पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, जल्द ही करेगी खुलासा
बीकानेर। पूगल क्षेत्र में बरामद हुई 70 करोड़ रुपए की हेरोइन मामले में पुलिस को स्कूटी मालिक की तलाश है। तस्करी के तार पंजाब से जुड़े हैं।
पाली में सोजत स्थित रेप्रवास में मेघवालों का बास निवासी खेतराम मेघवाल 21 अप्रैल को सुबह खाजूवाला से 70 करोड़ रुपए की 14 किलो हेरोइन लेकर स्कूटी से जा रहा था। इस दौरान पूगल से खाजूवाला रोड पर टॉवर फांटे के पास नील गाय से टकराकर घायल हो गया जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मौके से उसके पीठू बैग से दो और स्कूटी की डिग्गी में एक पैकेट सहित कुल तीन बड़े पैकेट बरामद हुए।
स्कूटी मालिक पाली में सोजत का रहने वाला राकेश प्रजापत है जो करीब सालभर से फरार चल रहा है। चोरी के मामले में पाली पुलिस को उसकी तलाश है और 10,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। इसके अलावा उस पर पंजाब में भी डकैती का मुकदमा दर्ज है। वह पंजाब जेल में भी रह चुका है। राकेश ने ही खेताराम को खाजूवाला से हेरोइन की डिलीवरी लेने के लिए तैयार किया और अपनी स्कूटी दी थी।
हेरोइन तस्करी के हैंडलर पंजाब के हैं। राकेश उनके संपर्क में था। आपसी बातचीत के बाद खाजूवाला से हेरोइन लाना तय हुआ। दूसरी ओर, पीबीएम अस्पताल में भर्ती खेताराम को होश आया है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की है, लेकिन वह पूरी तरह से बातचीत नहीं कर पा रहा है। खेताराम के खाजूवाला में किसी चक में रहने वाले शख्स से हेरोइन लेने की जानकारी सामने आ रही है। उससे पूछताछ के बाद ही पूरा खुलासा होगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: