खुलासा न्यूज,बीकानेर। पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे अवैध नशे के खिलाफ अभियान के तहत रणजीतपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी विकास पुत्र ईमीलाल, विश्नोई निवासी बज्जू को गिरफ्तार किया है। आरोपी बज्जू थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब 8 माह से फरार चल रहा था। थानाधिकारी जगदीश सिँह ने बताया कि बज्जू थाना क्षेत्र में 12 नवंबर 2025 को एनडीपीएस एक्ट में आरोपी विकास मौका से फरार हो गया था। मामले का अनुसंधान रणजीतपुरा थाना पुलिस द्वारा किया जा रहा था।
महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर बनवारीलाल आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी वृत्त कोलायत संग्रामसिंह आरपीएस के निर्देश पर रणजीतपुरा थानाधिकारी जगदीशसिंह पुनि ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को आरोपी विकास के संबंध में सूचना मिलने पर टीम ने उसके छुपने के स्थान पर दबिश देकर उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा भी की गई थी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ