बीकानेर: इस मामले में पुलिस ने 10 और आरोपियों को पकड़ा, अन्य की तलाश जारी
बीकानेर: इस मामले में पुलिस ने 10 ओर आरोपियों को पकड़ा, अन्य की तलाश जारी
बीकानेर। छत्तरगढ़ केला ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद हुए बवाल के मामले में छत्तरगढ़ पुलिस ने बुधवार को 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, राजकार्य में बाधा डालने और शांति भंग करने के आरोपों में पुलिस की कार्रवाई जारी है। सभी आरोपी केला गांव के निवासी हैं। उनकी उम्र 20 से 60 वर्ष के बीच है। छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह धारीवाल ने बताया कि चुनाव परिणाम के बाद उपजे विवाद में पथराव और सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ की घटना हुई थी।
इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने दबिश देकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। थानाधिकारी ने कहा कि चुनावी रंजिश में कानून हाथ में लेने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शांतिपूर्ण चुनाव लोकतंत्र की पहचान हैं, लेकिन परिणाम के बाद हिंसा और राजकार्य में बाधा डालना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ