Khulasa Online
Breaking
• बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

आर्मी एरिया के पास मिली सुरंग को लेकर पुलिस ने दो भाईयों को किया डिटेन

rk
2 weeks ago
आर्मी एरिया के पास मिली सुरंग को लेकर पुलिस ने दो भाईयों को किया डिटेन


आर्मी एरिया के पास मिली सुरंग को लेकर पुलिस ने दो भाईयों को किया डिटेन
बीकानेर। बीकानेर शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के सार्दुलगंज के पास बीकानेर कैंट के थोड़ी ही दूर मंगलवार को एक 10 फीट सुरंग मिली। सुरंग मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि सुरंग में चाकू, ईयरफोन, पानी की बोतले सहित कई सामान मिले। पुलिस ने सभी सामान को अपने कब्जे में लिया तथा इसकी जानकारी में लगे गये कि आखिर किसने खोदी इतनी बड़ी सुंरग। लेकिन बुधवार दोपहर तक पुलिस ने इसका पटाक्षेप हो गया इस मामले को लेकर  पुलिस की जांच में सामने आया कि एक युवक ने सैन्य क्षेत्र की परिधि के पास अस्थाई घर बनाने का प्रयास किया था, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।
मामले में पुलिस ने दो भाइयों को डिटेन किया है। 
जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया- अजय मेहरा और विजय मेहरा सार्दुलगंज में पंचशती सर्किल के पास रहते हैं। दोनों शराब पीने के आदी हैं। दोनों के पिता नहीं हैं। मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है। दोनों का घर नहीं है।
ऐसे में अजय ने डूंगर कॉलेज परिसर में 10 फीट लंबा सुरंगनुमा गड्‌ढा खोद लिया था। वहीं पर रहने लगा। उसका प्लान था कि धीरे- धीरे यहीं पर अस्थाई कमरा बनाकर रहेगा। इस बीच किसी ने गड्‌ढे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिससे जासूसी का शक हुआ। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई।
पुलिस बोली- जासूसी की कोई साजिश नहीं
थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी का कहना है- पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि गड्‌ढे की बनावट और उसके स्थान को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इसे जासूसी से जोडक़र देख रही थीं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: