Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राज्य स्तरीय आयोजन के लिए पुलिस महकमा भी अलर्ट,  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित

6 hours ago
राज्य स्तरीय आयोजन के लिए पुलिस महकमा भी अलर्ट,  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 का आयोजन बीकानेर रेंज मुख्यालय पर प्रस्तावित होने के मद्देनजर आज कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रुपिंदर सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आरएसी, एसडीआरएफ राजस्थान, ओमप्रकाश महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर, श्वेता धनकड़, उप महानिरीक्षक पुलिस, आरएसी राजस्थान, की उपस्थिति में राज्यस्तरीय समारोह के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक पुलिस व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

 


बैठक में अधिकारियों द्वारा समारोह के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में पुलिस विभाग के अन्य पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: