Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: 24 घंटे में 4 हथियार जब्त, नोखा से एक आरोपी गिरफ्तार

rk
2 weeks ago
बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: 24 घंटे में 4 हथियार जब्त, नोखा से एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: 24 घंटे में 4 हथियार जब्त, नोखा से एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने चार अवैध हथियार बरामद किए हैं और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई चेन और खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

शनिवार को मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को एक देशी पिस्टल और एक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद नयाशहर थाना पुलिस ने भी एक युवक को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार बरामद किया।

इसी अभियान के तहत अब नोखा थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए भींयाराम गोदारा को एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस आरोपी भींयाराम गोदारा से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: