नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 169 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 169 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
खुलासा ऑनलाइन, श्रीडूंगरगढ़। सेरूणा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूनरासर रोड पर एक बाइक सवार युवक को 169 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पूनरासर रोड पर एक बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 169 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हरिकिशन पुत्र नवरंग लाल मेघवाल, निवासी धीरदेसर चोटियान को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई में थाना अधिकारी इमीचंद, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद तथा कांस्टेबल मुकेश और श्यामलाल सहित पुलिस टीम शामिल रही। मादक पदार्थ से जुड़े मामले की जांच श्रीडूंगरगढ़ थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ