विभिन्न थानों के जाब्ते के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को परखा
खुलासा न्यूज,बीकानेर। कल मुस्लिम समाज के पर्व को लेकर आज पुलिस महकमें ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया। बीकानेर पुलिस के जवानोंं ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठोड़, सीओ सिटी अनुज डाल की मौजूदगी में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान नयाशहर, कोटगेट, कोतवाली पुलिस का जाब्ता साथ में मौजूद रहा। पुलिस टीमों ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गो की वस्ुतस्थिति को जाना और कल होने वाले पर्व को लेकर सुरक्षाा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल, मुक्ताप्रसाद एसएचओ विश्वजीत ङ्क्षसह, कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, नयाशहर एसएचओ सुरजीत कुमार भी मौजूद रहें। पुलिस ने आमजन से प्रेम, प्यार और भाईचारे से त्यौंहार को मनाने की अपील की।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ