विश्व प्रसिद्ध माता मंदिर में चोरी करते दो युवको को पुलिस ने दबोचा,
विश्व प्रसिद्ध माता मंदिर में चोरी करते दो युवको को पुलिस ने दबोचा,
बीकानेर। । विश्व प्रसिद्ध देशनोक के करणी माता मंदिर में चोरी का प्रयास विफल कर दिया गया। मंदिर कर्मचारियों की सतर्कता से अखंड ज्योत के चांदी के दीपक की परत चुराने की कोशिश कर रहे दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा गया।यह घटना 10 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे हुई। युवकों ने चाकू की मदद से दीपक की चांदी की परत काटने का प्रयास किया और उसे अपनी जेब में रख रहे थे। इसी दौरान मंदिर कर्मचारियों ने उन्हें देख लिया और तुरंत रोक लिया।
मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह ने इस संबंध में देशनोक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पकड़े गए युवकों की पहचान विशाल सुथार और पवन सोनी के रूप में हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सहायक उपनिरीक्षक टीकूराम को जांच सौंपी गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ