Khulasa Online
Breaking
• NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

करोड़ों रूपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

rk
2 weeks ago
करोड़ों रूपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा


करोड़ों रूपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
 बीकानेर।  साईबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान म्यूल हंटर के तहत साईबर थाना बीकानेर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय साईबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर देशभर में करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी के मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन में साईबर थाना प्रभारी शालिनी बजाज की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन बिश्नोई (24) निवासी गजेबाला और साहिल खान (25) निवासी सुभाषपुरा, बीकानेर को गिरफ्तार किया।
कैसे करते थे ठगी?
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साईबर गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट और निवेश का झांसा देकर ठगी करते थे। ठगी की रकम अपने और कमीशन पर लिए गए खातों में डलवाकर चेक के जरिए विभिन्न बैंक शाखाओं से निकाल लेते थे। इसके बदले में आरोपी करीब 10 प्रतिशत कमीशन लेते थे।
देशभर में फैला नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। इनमें अधिकतर मामले डिजिटल अरेस्ट से जुड़े हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
मामला दर्ज, जांच जारी
इस संबंध में बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी रमेश कुमार सर्वटा कर रहे हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में सीआई रमेश सर्वटा, एएसआई ओमप्रकाश, कांस्टेबल सुभाष, सत्यनारायण, सूचना सहायक जया सोनी शामिल रहे।
पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि किसी भी लालच या झांसे में आकर अपनी निजी और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। साईबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: